Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Posted on November 21, 2026 by admin


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे शिक्षा, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही, विभिन्न राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

IIT खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले से करेंगे। यहां वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री संस्थान के 75 विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही, विशेष स्मारक सिक्का जारी करने और IIT खड़गपुर में पीजी मेडिकल पाठ्यक्रम का शुभारंभ करने का कार्यक्रम भी है।

वर्ष 1951 में स्थापित IIT खड़गपुर देश का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है और इसने तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बिहार को 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

पश्चिम बंगाल के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बिहार के वैशाली जिले पहुंचेंगे। यहां वे गंगा नदी पर निर्मित नीतीश सेतु का निरीक्षण करेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इन परियोजनाओं का संबंध सड़क और परिवहन, ऊर्जा, शहरी विकास, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों से है।

नीतीश सेतु से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु एक एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड पुल है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह 19.7 किलोमीटर लंबी परियोजना पटना जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-322 पर बिदुपुर से जोड़ती है।

इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं। पुल के शुरू होने से महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा तथा यात्रियों के समय की बचत होगी।

लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री अपने दौरे के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वे 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे, जो कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रमुख मंच बन चुका है।

इस वर्ष समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (IToTs) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। ये युवा शैक्षणिक सत्र 2021-22 से शुरू हुई इस परंपरा के तहत प्रशिक्षण पूरा कर अपने कौशल और प्रतिभा के दम पर रोजगार एवं करियर की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री का यह दौरा शिक्षा, आधुनिक परिवहन, बुनियादी ढांचे और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईआईटी जितना सम्मान आईटीआई युवाओं को भी मिले, कौशल ही विकसित भारत की ऊर्जा: पीएम मोदी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन
  • कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता
  • एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स: तिलक-कुशाग्र के शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत-ए की 306 रन से धमाकेदार जीत, नेपाल 26 पर ढेर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme