Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

आईआईटी जितना सम्मान आईटीआई युवाओं को भी मिले, कौशल ही विकसित भारत की ऊर्जा: पीएम मोदी

Posted on November 21, 2026 by admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान देशभर के मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आईटीआई से जुड़े युवाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समाज में आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर बनी हीनभावना को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा, “जितना सम्मान आईआईटी के विद्यार्थियों को मिलता है, उतना ही सम्मान आईटीआई के युवाओं को भी मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को चलाने में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं की अहम भूमिका होती है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा। जब हमारे देश में आक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था और ईर्ष्या का भी केंद्र था। जब वे भारत में आए तो उन्होंने सबसे पहली चोट हुनर पर की। हमारे जो कारिगर हुआ करते थे, कोई चीज बना लें और वो सबसे ज्यादा अच्छी बने तो बनाने वाले के अंगूठे काट दिए जाते थे। क्यों? उन आक्रांताओं को पता था कि हुनर ही है, हाथों में जो कौशल है वही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है इसलिए उसकी शक्ति नष्ट करनी है तो अंगूठे काट दो। बाद में अंग्रेज आए, उन्होंने तरीका बदला।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “उन्होंने देश के लोगों पर एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपनी शुरू की जिसमें कौशल आधारित हमारी व्यवस्था कागजी क्लर्क बनाने तक सीमित हो गई। अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया। यहां से सारी चीजें ले गए और समय के साथ अंग्रेजों के कागजी काम को सम्मान के साथ देखा जाने लगा। हमारे समाज की स्थिति ऐसी है कि अगर कोई बच्चा आईटीआई में दाखिल होता है तो उसके मां-बाप रिश्तेदारों को बताते नहीं हैं… मैंने ठान लिया है। मुझे इस परिस्थिति को बदलना है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पारंपरिक समाज व्यवस्था कौशल पर आधारित रही है। उन्होंने बताया कि गांवों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने में अलग-अलग हुनर और सेवाओं की अहम भूमिका रही है। इसी सोच के आधार पर गुजरात में कौशल विकास का आधुनिक इकोसिस्टम तैयार किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आईटीआई में सीखा गया कौशल और हुनर विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है।” उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा।

वहीं भारत की पारंपरिक कला और शिल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने चिकनकारी, बनारसी और कांजीवरम रेशम, कश्मीरी पश्मीना, कलमकारी और धातु शिल्प जैसी विरासतों को देश की पहचान बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि आईआईटी हो या आईटीआई, दोनों ही देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य हैं। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जुड़ने का अवसर मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण है।

इससे पहले, समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 150 से अधिक आईटीआई में एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग जैसी उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके जरिए 12 हजार से अधिक युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट मिला है, जबकि 2026 में रोजगार मेलों के माध्यम से 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईआईटी जितना सम्मान आईटीआई युवाओं को भी मिले, कौशल ही विकसित भारत की ऊर्जा: पीएम मोदी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन
  • कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता
  • एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स: तिलक-कुशाग्र के शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत-ए की 306 रन से धमाकेदार जीत, नेपाल 26 पर ढेर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme