Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 21, 2026 by admin

महाकवि कालिदास का स्मरण आनंददायी
68वें कालिदास समारोह का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकवि कालिदास का स्मरण ही आनंद देने वाला है। उनकी लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया है। आज 68वें कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर हम इस कालजयी विभूति का स्मरण कर रहे हैं। अपने समय में कालिदास ने रंगमंच, कला और साहित्य सहित सभी विषयों पर अपनी लेखनी चलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास समारोह के संस्थापक पंडित सूर्य नारायण व्यास को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा बोया गया बीज आज विशाल वृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा की कालिदास के उदाहरण से हम यह समझ सकते हैं की साधना, संकल्प, ज्ञान व समर्पण से व्यक्ति नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला संस्कृति का सम्मान करने में मध्यप्रदेश महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास अलंकरण के लिए चुनी गई श्रीमती वाणी त्रिपाठी को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को अयोध्या के एयरपोर्ट से कालिदास समारोह के उदघाटन समारोह से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने उपस्थित विद्वानों को संबोधित किया।

इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि उज्जैन भारतवर्ष की दार्शनिक व आध्यात्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है। इस नगरी के महाकवि कालिदास ने साहित्य व दर्शन पर अपनी लेखनी चलाई है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि कालिदास एक महर्षि व मनीषी थे। उन्होंने आत्मा के अनंत रहस्य का उद्घाटन करने का काम किया है। उनका साहित्य देव भाषा संस्कृत में लिखा गया है। उनकी साहित्य साधना प्रकृति व जीवन के बीच तादातम्य स्थापित करती है। कालिदास के द्वारा प्रतिपादित जीवन मूल्य उन्हें सार्वभौमिक बनाते है।

कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कमला कुंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुवर, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, कालिदास समारोह की केंद्रीय समिति के श्री रूप पमनानी, कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक श्री गोविंद गंधे, संस्कृति संचालक श्री एनपी नामदेव, कुलगुरु श्री अर्पित भारद्वाज, श्री शिव शंकर मिश्रा, अतिथि श्री अरुण रंजन मिश्रा, श्री बालकृष्ण शर्मा, श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा, सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर, छात्र एवं रंगमंच के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अखिल भारतीय कालिदास अलंकरण

कालिदास समारोह के अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रसिद्ध रंगकर्मी श्रीमती वाणी त्रिपाठी को अखिल भारतीय कालिदास अलंकरण से सम्मानित किया गया। इसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाख रूपये का चेक भेंट किया गया।

27 नवम्बर तक चलेगा कालिदास समारोह

68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शनिवार 21 नवम्बर को शुभारंभ हुआ। यह समारोह 27 नवंबर तक चलेगा। कालिदास संस्कृत अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय कालिदास समारोह में प्रतिदिन सायं 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के तत्वाधान में सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान सभागार में विभिन्न शोध संगोष्ठियां आयोजित होंगी। इसी के साथ अंतर महाविद्यालय कालिदास संस्कृत काव्यपाठ प्रतियोगिता, संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्राचीन मुद्राओं की प्रदर्शनी अश्विनी शोध संस्थान द्वारा सिंधिया प्राच्य संस्थान में लगाई गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईआईटी जितना सम्मान आईटीआई युवाओं को भी मिले, कौशल ही विकसित भारत की ऊर्जा: पीएम मोदी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन
  • कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता
  • एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स: तिलक-कुशाग्र के शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत-ए की 306 रन से धमाकेदार जीत, नेपाल 26 पर ढेर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme