Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

Posted on November 13, 2026 by admin

न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 244 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। जवाब में 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 26.4 ओवर में महज 89 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड की इस बड़ी जीत के हीरो तेज गेंदबाज मैट हेनरी रहे, जिन्होंने छह भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

पहले ही ओवर में भारत को लगे तीन बड़े झटके

334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

महज नौ रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई। ईशान किशन और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी टीम को संकट से बाहर नहीं निकाल सके।

ईशान किशन ने 53 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया।

नमन धीर ने 24 गेंदों में 21 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। आकिब नबी और कुलदीप यादव भी सस्ते में आउट हुए, जबकि गुरनूर बरार केवल दो रन बना सके।

मैट हेनरी ने झटके छह विकेट

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए। वहीं मैथ्यू फिशर ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और पूरी टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई।

विल यंग के शतक से न्यूजीलैंड ने बनाया बड़ा स्कोर

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए। टीम की ओर से विल यंग ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों में 125 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने भी 58 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

इसके बाद निक केली चार और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आठ रन बनाकर आउट हो गए। फिन एलन ने 30 गेंदों में 41 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा।

पारी के अंतिम ओवरों में मिचेल सैंटनर ने 24 और क्रिस्टियन क्लार्क ने 22 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं काइल जेमिसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 333 रन बनाने में सफल रही।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से गेंदबाजी में आकिब नबी, गुरनूर बरार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में नाकाम रहे।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और टीम को 244 रनों से बड़ी जीत दिलाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता दूतों को प्रोत्साहित किया जिससे अभियान हुआ सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय
  • आगामी 2 वर्षों में प्रदेश में स्थापित होंगे 22 नए चिकित्सा महाविद्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme