Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 13, 2026 by admin

राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का चलेगा सघन अभियान
104 शिविर लगाकर 26 हजार नागरिकों की गई जांच, 850 गंभीर रोगियों का हुआ उपचार
पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के सदस्यों का उद्घोष – “दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर उपचार का लाभ दिलवाना पुण्य का कार्य है। यह अनूठा सेवा संकल्प है, जिसमें नागरिकों की जीवन रक्षा संभव होती है। इस नाते पूर्णिमाश्री सेवा संगठन उज्जैन के पदाधिकारीगण बधाई के पात्र हैं। संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का शतक लगाया जा चुका है। इनमें 26 हजार से अधिक नागरिकों की जांच कर लगभग 850 हृदय रोगियों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों का उपचार करवाकर उनका जीवन बचाया गया है। ऐसे संगठन अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरक का कार्य भी करते हैं। सेवा कार्यों में निरंतरता होना चाहिए। मानव कल्याण का यह सिलसिला थमना नहीं चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में उनसें भेंट करने आए पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि शाजापुर जिले के निवासी राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से संगठन द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प को क्रियान्वित करने का एक माह का सघन अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन संभाग के अन्य जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और नागरिकों के समुचित उपचार का संगठन का संकल्प प्रशंसनीय है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सेवा कार्यों से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों को पूर्ण प्रोत्साहन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका साफा बांधकर और त्रिशूल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने ‘दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना’ के उद्घोष से सभाकक्ष को गुंजायमान कर दिया। संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि उज्जैन संभाग के देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की रूपरेखा बनाई गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता दूतों को प्रोत्साहित किया जिससे अभियान हुआ सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय
  • आगामी 2 वर्षों में प्रदेश में स्थापित होंगे 22 नए चिकित्सा महाविद्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme