Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

अफगानिस्तान में शनिवार सुबह 3.8 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

Posted on November 28, 2026November 28, 2026 by admin

अफगानिस्तान में शनिवार, 28 नवंबर 2026 की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 6:25 बजे (आईएसटी) दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसका केंद्र 34.522 उत्तरी अक्षांश और 70.636 पूर्वी देशांतर पर था तथा गहराई 117 किलोमीटर रही। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

अफगानिस्तान और खासकर हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां अक्सर देखी जाती हैं और देश पिछले कुछ सालों में कई बड़े भूकंपों की मार झेल चुका है। इससे पहले 25 अक्टूबर की रात को हिंदुकुश पर्वतीय क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई करीब 110 किलोमीटर थी। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने पहले इसकी तीव्रता 5.8 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 5.2 किया गया। मार्च 2026 में भी इसी इलाके में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि 2025 में भी हिंदुकुश क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके लगे थे।

हाल के वर्षों की बड़ी आपदाओं में 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप शामिल है, जिसने कुनार और नंगरहार प्रांतों में भारी तबाही मचाई थी। उस हादसे में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, हजारों लोग घायल हुए थे और कई गांवों में घर ढह गए थे। पहाड़ी रास्तों के बाधित होने से राहत व बचाव कार्यों में भी मुश्किलें आई थीं।

इसके अलावा अक्टूबर 2023 में पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंपों—7 अक्टूबर को 6.3 तीव्रता के भूकंप और 11 व 15 अक्टूबर के तेज झटकों—में हजारों लोगों की जान गई थी और बड़ी संख्या में मकान तबाह हुए थे। वहीं, अक्टूबर 2015 में हिंदुकुश क्षेत्र में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों तक महसूस किए गए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार, अफगानिस्तान के बार-बार भूकंप की चपेट में आने की बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह इलाका भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के सक्रिय मिलन क्षेत्र में आता है। इन प्लेटों की गति से जमीन के भीतर बनने वाला दबाव ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है, जिससे भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप से घरों व इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि 7.0 या उससे ज्यादा की तीव्रता को आमतौर पर विनाशकारी माना जाता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री श्री साय
  • रायपुर : दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
  • खेल का लक्ष्य खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन : राज्यपाल श्री पटेल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme