Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

खेल का लक्ष्य खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन : राज्यपाल श्री पटेल

Posted on November 28, 2026 by admin

राज्यपाल महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फायनल मुकाबले को देखने पहुँचे

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को परिणामों की चिंता छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। जीत- हार नहीं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का ही लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों से मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलेगी। महिला हॉकी को प्रोत्साहन और खेल संस्कृति मजबूत होगी।

राज्यपाल श्री पटेल महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फायनल मुकाबले के पहले उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, नाथू बरखेड़ा भोपाल में किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने फायनल मुकाबले की दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में खेल गतिविधियों के विकास को नई गति मिली है। खेल अधोसंरचना और सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जीत सफल प्रयासों का उत्सव होती है, वहीं हार कमजोरियों को दूर करने का उत्साह देती है। इसलिए परिणामों की चिंता किए बिना खेल भावना बनाए रखें। बेहतर प्रदर्शन करना ही प्रत्येक खिलाड़ी का लक्ष्य होना चाहिए। गिरकर उठना ही जीवन है, जिसकी तैयारी मुकाबलों में होती है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के प्रथम नागरिक के रूप में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड और भारत की टीमों का अभिनंदन करता हूँ। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ, हॉकी इंडिया तथा सहभागी देशों को बधाई दी। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। स्वयं सेवकों और प्रायोजकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन, प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया। भोपाल के नागरिकों और वॉलंटियर्स को भी धन्यवाद दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने भारत और चीन की टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुकाबला उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाएगा। यह प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का उदाहरण बनेगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने राज्यपाल का अभिनन्दन करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए निरंतर बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भोपाल में खेल आयोजनों की शुरुआत है।

इस अवसर पर खेल सचिव श्री विवेक पोरवाल पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ एवं हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री श्री साय
  • रायपुर : दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
  • खेल का लक्ष्य खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन : राज्यपाल श्री पटेल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme