Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Posted on November 28, 2026 by admin


भारत ने चीन को फाइनल मुकाबला 3-1 से हराया
भोपाल हॉकी के वैश्विक मुकाबलों के लिए है तैयार
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों में भारत का स्वर्णिम युग

28 नवंबर 2026। भारत ने 28 नवंबर को वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 जीत ली। इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम को एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार टीम की हर महिला खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपए और सपोर्टिंग स्टाफ को ढाई-ढाई लाख रुपए देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भारत ने चीन को यह मुकाबला 3-1 से हराया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोम-रोम में रोमांच का अनुभव हो रहा है। हमारी बेटियों ने शानदार मैच खेला है। इन्होंने वास्तव में अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया है। ऐसा लग रहा है मानो हमारा वही पुराना स्वर्णिम युग फिर से लौट आया हो। वही आनंद, वही उत्साह और वही रोमांच एक बार फिर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं अपनी ओर से भारतीय टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख, पूरी टीम को 1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करता हूं, ताकि हमारी बेटियां इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे भी खेलती रहें। देश का नाम रोशन करें और नई ऊंचाइयां प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मैं टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को ढाई-ढाई लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा करता हूं।

एमपी को मिले विश्व हॉकी कप के आयोजन का अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं विश्व हॉकी संघ के अध्यक्ष माननीय तैयब इकराम का मध्यप्रदेश की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं और आपसे एक विशेष अनुरोध करना चाहता हूं। आप हमें जनवरी-फरवरी में होने वाले विश्व हॉकी कप के आयोजन का अवसर भी प्रदान करें। मध्यप्रदेश इसकी मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आप हमें जो भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर देंगे, हम उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं के आधार पर उससे भी बेहतर आयोजन करने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यह प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है। खेल हम सभी को मानवता के सूत्र में बांधता है और एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता एवं सम्मान की भावना विकसित करता है।

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज खेल के हर क्षेत्र में, प्रत्येक प्रतियोगिता और प्रत्येक टूर्नामेंट में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है। चाहे ओलंपिक हो, कॉमनवेल्थ गेम्स हों या एशियाई खेल, हर मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत का संकेत दे रहा है। मैं भारत, एशिया और विश्व के सभी खेल संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस शानदार आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

यह जीत देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम द्वारा इस चैंपियनशिप में हासिल की गई जीत वास्तव में पूरे देश के मान-सम्मान को बढ़ाने वाली है। आज हमारे लिए दोहरी खुशी का अवसर है। पहली बार मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इसी ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मध्यप्रदेश की धरती पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की जीत ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया है। मैं चीन की टीम को भी हार्दिक बधाई देता हूं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री श्री साय
  • रायपुर : दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
  • खेल का लक्ष्य खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन : राज्यपाल श्री पटेल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme