प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर गायों और बछड़ों के साथ अपनी सुंदर तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को शांति, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”
हाथों से खिलाया हरा चारा और जताया स्नेह शेयर की गई तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी गायों और बछड़ों को स्नेहपूर्वक दुलारते और अपने हाथों से हरा चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें भारतीय सनातन परंपरा में गोवंश की सेवा, करुणा और सम्मान के महत्व को उजागर करती हैं।
प्रकृति और गोवंश के प्रति कृतज्ञता का पर्व कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का त्योहार प्रकृति की उपासना का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि प्रकृति, जल, जंगल और पशुधन ही हमारे जीवन और कृषि के मूल आधार हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप और मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपनी कनिष्ठिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। श्रीकृष्ण ने संदेश दिया था कि दिखावे के स्थान पर प्रकृति और गोवंश का सम्मान करना ही सच्ची पूजा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा की गई यह तस्वीरें इसी लोक-संस्कृति और कृतज्ञता की भावना को दर्शाती हैं।
