Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 10, 2026 by admin

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से उज्जैन में भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सैफुद्दीन साहब ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. सैयदाना मुफद्दल सैफुद्दीन का अभिनंदन किया। भेंट के दौरान प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर उपस्थित बोहरा समाज के भाई-बहनों को दीपावली पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बोहरा समाज शांतिप्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है। देश के विकास में समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी यह योगदान निरंतर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश सर्वधर्म सद्भाव की भावना में विश्वास रखने वाला देश है, जो सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राज्य में एक हफ्ते तक होंगे कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनजातीय नायकों के सम्मान के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा
  • रायपुर : गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • गोवर्धन पूजा पर पीएम मोदी ने गोवंश को खिलाया चारा, तस्वीरें साझा कर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme