Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

लोक नीति और सुशासन क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

सुशासन संस्थान और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट के मध्य हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोक नीति और सुशासन क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्रम में सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, संसाधन प्रबंधन, सार्वजनिक नीति और सतत विकास के क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने की पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट (आईआईडब्ल्यूएम) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में हुए इस एमओयू के अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए बधाई दी। एमओयू पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की ओर से उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट (आईआई डब्ल्यू एम) की ओर से श्री प्रवीण रामदास मैनेजिंग ट्रस्टी उपस्थित थे। इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और अनेक अकादमिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। यह सुशासन, सार्वजनिक नीति, पर्यावरण प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण ज्ञान और व्यावहारिक समाधान विकसित करने में मददगार होगा। एमओयू के अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विभाष ठाकुर और आईआईडब्ल्यूएम के न्यासी श्री विजय सखलेचा और गवर्निंग कौंसिल सदस्य डॉ. एन पी शुक्ला, मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी और हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष श्री अशोक कड़ेल उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री श्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन
  • लोक नीति और सुशासन क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • सिंहस्थ: 2028 के दृष्टिगत बढ़ाई जा रही रेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme