Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Posted on October 1, 2026 by admin

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सेलिंग की पुरुष स्किफ़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल को मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, महिला स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने वाली जोशना चिन्नपा, अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना और शमीना रियाज को भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय बेटियों ने अपनी प्रतिभा, टीम भावना और अनुशासन के दम पर शानदार सफलता हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की मंगलकामना की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme