Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन में सम्पूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 10, 2026 by admin

उज्जैन में 17 नवंबर को किया जाएगा जू एंड रेस्क्यू सेंटर का भूमि-पूजन
जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को बांटे गए 4 गुना मुआवजे के चेक
उज्जैन में 1211.34 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत कैसे बदला है, देश की जनता और दुनिया इसकी गवाह है। मध्यप्रदेश सहित देशभर में धार्मिक पर्यटन को गति दी जा रही है, उज्जैन में तीर्थाटन में हुई वृद्धि से बदलाव स्पष्ट नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और बाबा महाकाल महालोक का निर्माण हुआ। वर्ष 2022 के बाद उज्जैन, तीर्थ क्षेत्रों के विकास में सम्पूर्ण बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने उज्जैन सहित प्रदेश के टियर 2 शहरों में अधोसंरचना विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्व-त्योहारों को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिनमें प्रदेश की जनता पूर्ण रूप से सहभागी बन रही है।

भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनी आश्रम के कारण उज्जैन का अपना विशिष्ट स्थान है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिंहस्थ कुंभ 12 वर्ष में एक बार आता है। शहर के विकास के लिए उज्जैन में आज 1200 करोड़ से अधिक के नए विकास कार्यों और जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। इसमें शिप्रा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर भी शामिल है। पृथ्वी पर जीवों की 84 लाख योनियों के आधार पर ही यह प्राचीन शिव मंदिर, 84 महादेव यात्रा में प्रमुख स्थान रखता है। उज्जैन में उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ गढ़कालिका माता के तीर्थ क्षेत्र में भी विकास कार्यों का भूमि-पूजन हो रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के कारण भी उज्जैन का अपना अलग स्थान है। उज्जैन स्थित सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नई सड़कों और सीवर लाइन का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में 17 नवंबर को बहुप्रतीक्षित जू (चिड़ियाघर) और रेस्क्यू सेंटर का भूमि-पूजन किया जाएगा। उज्जैन में सड़कों के चौड़ीकरण कार्य के लिए स्वेच्छा से अपना मकान छोड़ने वाले परिवारों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार जिनकी दुकानें टूटी हैं, उन्हें उज्जैन की खाली जमीन पर मार्केट विकसित कर दुकानें दी जाएंगी। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए किसानों को जमीन अधिग्रहण के 4 गुना मुआवजा के चेक प्रदान किए गए हैं। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ, सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को भाईदूज की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्‍यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री सतीश मालवीय, यूडीए अध्‍यक्ष श्री रवि सोलंकी, मध्‍यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्‍यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्‍थ मेला प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्‍यक्ष श्रीमती कलावती यादव, वक्फ बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री सनवर पटेल, पूर्व सांसद डॉ. सत्‍यनाराण जटिया, पूर्व विधायक श्री राजेन्‍द्र भारती, श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन में सम्पूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में एक हफ्ते तक होंगे कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनजातीय नायकों के सम्मान के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा
  • रायपुर : गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme