Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी, भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Posted on November 16, 2026 by admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। यह उनकी इस यात्रा का अहम पड़ाव है, जहां वह क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार और रणनीतिक संबंधों को लेकर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। मनीला हवाई अड्डे पर फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग (DICT) के सचिव रॉबर्ट जोसेफ जे मोंटेस डी क्लारो ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

मनीला पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों, फिलीपींस के नागरिकों और कलाकारों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में भारतीय और फिलिपिनो संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।

भारतीय और फिलिपिनो कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के स्वागत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय और फिलिपिनो मूल के विद्यार्थियों ने पूर्ण कुंभ श्लोक का पाठ किया। इसके बाद भारतीय और फिलीपींस के कलाकारों ने जोशीली भांगड़ा प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम में भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिलिपिनो-मिंडानाओ शैली के नाट्य रूपांतरण ‘द रामायण रिविजिटेड’ की विशेष प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा कलाकारों ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

900 ईस्वी के ऐतिहासिक तांबे के अभिलेख को देखा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान फिलीपींस के ऐतिहासिक ‘लगुना कॉपरप्लेट इंस्क्रिप्शन’ का भी अवलोकन किया। यह अभिलेख लगभग 900 ईस्वी का है और फिलीपींस में अब तक प्राप्त सबसे पुराना दिनांकित लिखित दस्तावेज माना जाता है।

कावी लिपि में लिखे इस तांबे के अभिलेख में नामवरन और उनके परिवार पर बकाया कर्ज को माफ किए जाने का उल्लेख है। यह ऐतिहासिक दस्तावेज भारत और फिलीपींस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी को दर्शाता है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आयोजित किया रात्रिभोज

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भी हिस्सा लिया। इसमें आसियान शिखर सम्मेलन और इससे जुड़ी बैठकों में शामिल होने पहुंचे विभिन्न देशों के नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कल भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वह आसियान देशों और अन्य भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

इन बैठकों में भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • SAFF चैंपियनशिप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, 10वें खिताब पर टीम इंडिया की नजर
  • फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी, भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
  • रायपुर : प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी
  • खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme