Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on November 10, 2026 by admin

मध्यप्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर किए गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम
वाराणसी में हुआ आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए देव दर्शन, मीडिया से भी की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थान बनाकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभर रहा है। मध्यप्रदेश में गौमाता के संरक्षण के लिए कांजी हाऊस के स्थान पर 10 हजार गायों की देखभाल के लिये हाईटेक गौशालाएं प्रारंभ की जा रही हैं। राज्य में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गौपालन पर पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यकम हुए हैं। समाज और सरकार ने मिलकर प्रकृति के पूजन के इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाराणसी में मंगलवार की शाम आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश सहित मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली के जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आयोजकों ने स्मृति चिन्ह, पगड़ी और गजमाला पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन  किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण थे लोकतंत्र के नायक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण लोकतंत्र के नायक थे। उन्होंने जीवन में कभी सत्ताधीश बनने का कार्य नहीं किया। उनका जीवन धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अन्याय के विरूद्ध सत्य की लड़ाई लड़ते हुए वे विजयी हुए। उन्होंने पूरे जीवन में साहस और मुस्कराकर जीने का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया । कार्यक्रम को पूर्व सांसद श्री डीपी यादव, उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल, उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री श्री दयाशंकर यादव, संयोजक श्री गोपाल यादव, श्री शिवनाथ यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कैप्टन योगेंद्र यादव, अशोक यादव, विनोद यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काशी में गोवर्धन पूजा के पवित्र अवसर पर गोवर्धन नाथ मंदिर में दर्शन लाभ लिया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का 5 हजार साल पुराना गौरवशाली इतिहास सभी को धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र देव के अभिमान को खत्म किया था और प्रकृति से प्रेम का संदेश संपूर्ण विश्व को दिया था। कर्म आधारित जीवन पद्धति के लिए भगवान श्रीकृष्ण हम सभी की प्रेरणा के स्त्रोत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी गोपालकों और यदुवंशियों की ओर से यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में संपूर्ण वैभव के साथ विराजमान हुए हैं तो बहुत जल्द गोपाल कृष्ण भी मथुरा में मुस्कुराएंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है काशी में श्रद्धास्थलों का विकास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह संतोष और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों को पवित्र गीता की प्रति भेंट करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काशी के गंगाघाट सहित विभिन्न श्रद्धा स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नमो घाट पर गोवर्धन पूजा के उत्सव में शामिल होने के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भेंट की।  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन में सम्पूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में एक हफ्ते तक होंगे कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनजातीय नायकों के सम्मान के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा
  • रायपुर : गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme