Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ 200 रुपये से अधिक सस्ता, होटल-रेस्तरां कारोबारियों को बड़ी राहत

Posted on August 2, 2026August 2, 2026 by admin

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती कर दी है। इस फैसले से होटल, रेस्तरां, चाय-नाश्ते की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है, जो दैनिक संचालन के लिए कमर्शियल एलपीजी पर निर्भर हैं।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 2,728 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में सिलेंडर 209 रुपये सस्ता होकर अब 2,872.50 रुपये में उपलब्ध होगा।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह राहत केवल व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 जुलाई को भी सरकारी तेल कंपनियों ने प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की थी। हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के कारण कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। ऐसे में लगातार दूसरी बार हुई कीमतों में कमी को कारोबारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

कीमतों में कमी के बाद छोटे व्यापारियों और दुकानदारों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली के वसंत कुंज में चाय की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने कहा कि गैस महंगी होने के कारण उन्हें चाय की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये करनी पड़ी थी। अब उम्मीद है कि लागत कम होने से ग्राहकों को फिर से 10 रुपये में चाय उपलब्ध कराई जा सकेगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक व्यापारी ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी की कीमत में लगभग 200 रुपये की कमी उनके लिए बड़ी राहत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि भविष्य में कीमतों में और कमी आती है, तो कारोबार बढ़ेगा और ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा होगा। उनका कहना है कि गैस महंगी होने पर लागत बढ़ने के कारण मिठाइयों के दाम भी बढ़ाने पड़े थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme