Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

Posted on November 28, 2026 by admin


रीवा में निकली पदयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
कांग्रेस ने किया जनता के साथ अन्याय
राहुल गांधी देश की सत्ता पर कब्जा नहीं कर पाएंगे

रीवा 28 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 नवंबर को रीवा जिले में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अराजक सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे हजारों-लाखों देशभक्त नेताओं को जेल में डाला। कांग्रेस ने संविधान के विरुद्ध जाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का पाप किया। लेकिन, जब चुनाव आए तो देश की जनता ने वोट की ताकत से लोकतंत्र की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने 100 बार संविधान में संशोधन किए। इनमें से 75 संशोधन निजी स्वार्थ के लिए किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया। और, अब वे चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि वोटर लिस्ट की शुद्धता के लिए घुसपैठियों और मृत वोटरों के नाम हटाए जाने चाहिए। कांग्रेस 15 साल से सत्ता से बाहर है, इसीलिए मतदाता सूची की शुद्धता का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव में बेईमानी कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है कि यहां एक गरीब से गरीब और चाय वाले का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों पर राज करते हैं। उनके नेतृत्व में गरीब-जरूरतमंदों के जीवन में उजाला आया है। यही तो रामराज में होता था। राज्य और केंद्र सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा, गरीबों को पीएम आवास, शौचालय और महिलाओं को सशक्त बना रही है।

भारत दुनिया में सबसे युवा और सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस राज में मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय केवल 11 हजार रुपए थी, जो आज 1 लाख 70 हजार रुपए पहुंच गई है। कांग्रेस सरकार में केवल 5 हजार मेगावाट बिजली बनती थी। आज 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। प्रदेश के जिले-जिले में सांदीपनि विद्यालय की सौगात मिल रही है। सिंचाई के लिए स्लीमनाबाद टनल तैयार की गई है। अगले साल तक रीवा और विंध्यांचल के किसान भाइयों को भी मां नर्मदा का जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर जारी हैं। भारत दुनिया में सबसे युवा और सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। विश्व आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ खड़ा है। भारत का सम्मान और लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा शक्ति आगे आए। दो दिन बाद बहनों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

सत्ता को अपना अधिकार समझती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसी न्यायालय पर टिप्पणी करते हैं, चुनाव आयोग का मजाक बनाते हैं। वे इतने बेईमान हैं कि केरल और हिमाचल में चुनाव में जीत जाएं तो चुप और बंगाल में हार गए तो हाय-हाय करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जनता के बीच जाते नहीं, उन्हें ये कठिन लगता है। हम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पार्टी के लोग हैं और उनके विचारों पर भरोसा रखते हुए काम करते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवजी और रामजी को नहीं माना, केवल कुर्सी को पहचाना है। कांग्रेस ने सत्ता को अपना अधिकार समझा, लोकतंत्र को अपनी जागीर बनाया। देश के गरीब, किसान, युवा और महिला सहित सभी वर्गों के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी होती है। कांग्रेसी याद रखें, वे केवल 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाकर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस से देश के लोकतंत्र को खतरा है।

सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा भारत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में आज हर वर्ग का नागरिक शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। लेकिन, कांग्रेस और राहुल गांधी के सीने पर सांप लोट रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास का महत्वपूर्ण समय विंध्य की भूमि पर कामतानाथ धाम में गुजारा था। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का सुंदर तट है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेसियों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण पर कई तरह से अड़ंगे लगाए और रामलला के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए थे।

कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसी लगातार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करते गए। भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के नागरिकों को न्याय, समानता और सामाजिक बंधुत्व की सौगात दी। लेकिन, कांग्रेस ने कई बार उन्हें अपमानित करने का काम किया। साजिशें कर लोकसभा चुनाव नहीं जीतने दिया। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को कमजोर करने वाली धारा 370 को कांग्रेस की पहली सरकार ने ही लागू कराया था, जिसके कारण सालों तक घाटी में खून की नदियां बहती रहीं। जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ आतंकवादियों ने देशभर में हमले किए। लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के माथे से धारा 370 का कलंक हमेशा के लिए हटा दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री श्री साय
  • रायपुर : दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
  • खेल का लक्ष्य खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन : राज्यपाल श्री पटेल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme