Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

Posted on November 24, 2026 by admin


ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से दादा गुरु के नेतृत्व में शुरू हुई परिक्रमा
सीएम डॉ. यादव ने की मां नर्मदा की पूजा, मांगी प्रदेश की खुशहाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया को दिखा रहे भारत की शक्ति-भक्ति

खंडवा 24 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 नवंबर को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से ‘मां नर्मदा सेवा परिक्रमा’ का शुभारंभ किया। यह परिक्रमा दादा गुरु शुरू कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा और आरती की। उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी ओढ़ाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद हमें मानव योनि से देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है। हमने भगवान नहीं देखे, लेकिन उसकी सत्ता को हम महसूस करते हैं। ये ठीक वैसे ही है, जैसे हमने हवा नहीं देखी, लेकिन उसके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों में भी सात रंग हैं, लेकिन ये रंग दिखाई नहीं देते। इन्हें देखने के लिए विशेष यंत्र प्रिज्म लगाना पड़ता है। इसी तरह हमारे दादा गुरु भी ईश्वर की ताकत का अहसास कराते हैं।

नियम-तप के लिए मिला यह शरीर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम गलतफहमी में रहते हैं जो हम पिंड की ताकत भोजन-पानी-वायु में ढूंढते हैं। जबकि, ये हमारा भ्रम है। पिंड की वास्तविक ताकत ईश्वर का दिया हुआ शरीर है। इस शरीर को ईश्वर ने जितने समय तक दिया है, तब तक उसे न कोई छीन सकता है और न ही कोई दे सकता है। हमारे हाथ में न जन्म है, न मरण है। परमात्मा ने हमें नियम-तप करने के लिए यह शरीर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने दादा गुरु के माध्यम से वो ऋषि-मुनि देखे, जिनके जरिये हम ईश्वर से संवाद कर सकते हैं।

भारत की ताकत देख रही दुनिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया बहुत बड़ी है। इसमें कई प्रकार के रहस्य-शक्तियां विद्यमान हैं। मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन की शक्ति पूरी दुनिया में अलग ही दिखाई दे रही है। उनके नेतृत्व में सनातन की शक्ति को दुनिया से परिचित कराया जा रहा है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। ये उन्होंने तब कहा था, जब समय बहुत अलग था। उस ‘नरेंद्र’ मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की शक्ति क्या है, भारत की भक्ति क्या है।

आराधना का पथ है यह परिक्रमा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा सेवा परिक्रमा करने जा रहे नागरिकों के लिए मैं मंगलकामना करता हूं। आप जिस भाव के साथ इस परिक्रमा में भाग ले रहे हैं उससे परमात्मा आपकी मनोकामना पूरी करेगा। आपको परमात्मा इतनी ताकत दे कि आप दादा गुरु के साथ ये यात्रा पूरी तरह सफल करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कठिन मानी जाती है, लेकिन दादा गुरु के साथ यह सरलता से हो जाएगी। दादा गुरु 5वीं बार इस यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वे पंचपरमेश्वर का स्वरूप हैं। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आराधना का पथ है। मां नर्मदा का यह घाट एक मठ है। इस मार्ग पर चलने के लिए, साधना करने के लिए संकल्प शक्ति की आवश्यकता होगी। इस यात्रा से सद्भाव पैदा होगा। सद्भाव से देवता प्रसन्न होंगे। मैं आप सभी को एक बार फिर इस यात्रा की बधाई देता हूं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य
  • IFFI 2026: डॉक्यूमेंट्री ‘स्काई बियॉन्ड बॉर्डर्स – तरंग शक्ति’ में दिखी सैन्य क्षमता से परे भारत की सांस्कृतिक ताकत और एकता की झलक
  • गुरु नानक जयंती पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार को सेंसेक्स 1,484 अंक लुढ़का
  • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी: प्रधानमंत्री मोदी
  • आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme