Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

वोट चोरी! 40 दिन बीत गए, लेकिन ठोस सबूत नहीं दे सके राहुल गांधी, कोई समझाए लोकतंत्र में सनसनी नहीं, साक्ष्य बोलते हैं

Posted on November 21, 2026 by admin


किसी पर भी आरोप लगाना आसान है, प्रमाण देना कठिन
राहुल गांधी आखिर कब अपने दावों की जवाबदेही लेंगे?
जनता को गुमराह करने की इस राजनीति का जवाब कौन देगा?

21 नवंबर 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोप तो लगा दिए, लेकिन 40 दिन बाद भी वो अपने दावों को प्रमाणित नहीं कर सके। आखिर, राहुल गांधी की राजनीति का आधार क्या है? वे तथ्यों और आरोपों को बार-बार दोहराने की राजनीति करते हैं। 40 दिन बाद भी यदि ‘वोट चोरी’ के दावों को प्रमाणित करने वाले तथ्य सामने नहीं आए, तो जनता को गुमराह करने की इस राजनीति का जवाब कौन देगा?

गौर करने लायक बात यह है कि आरोपों की गूंज कितनी भी तेज हो, सच को प्रमाणों की जरूरत होती है। लोकतंत्र में झूठ का शोर, सत्य का विकल्प नहीं बन सकता। राहुल गांधी को देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का शौक है, लेकिन सवाल यह है कि अपने आरोपों को साबित करने की जिम्मेदारी कब निभाएंगे? देश को बदनाम करने के लिए विदेशों में बयान देना और देश के भीतर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना राहुल गांधी की राजनीति का परिचित तरीका बनता जा रहा है। आखिर कब तक आरोप ही राजनीति का आधार बने रहेंगे?

प्रमाण से तय होती है दावे की विश्वसनीयता
राहुल गांधी और उनके समर्थकों का इकोसिस्टम एक आरोप को बार-बार दोहराकर उसे सच साबित करने की कोशिश करता है। मगर लोकतंत्र में किसी दावे की विश्वसनीयता उसके प्रमाण से तय होती है, प्रचार से नहीं। कांग्रेस की राजनीति अब आरोप लगाओ, सुर्खियां बटोरों और जवाबदेही से बचो की रणनीति पर चल रही है। राहुल गांधी को देश की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले अपने आरोपों को तथ्यों की कसौटी पर कसना चाहिए।

देश को चाहिए जिम्मेदार विपक्ष
लोकतंत्र की गरिमा आरोपों से नहीं, जिम्मेदार संवाद से मजबूत होती है। और, कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। देश की जनता को गुमराह करने के लिए एक ही आरोप को सौ बार दोहराना पर्याप्त हो सकता है, लेकिन उसे सच साबित करने के लिए एक ठोस प्रमाण भी जरूरी है। राहुल गांधी और कांग्रेस को यह लोकतांत्रिक मर्यादा समझनी होगी। देश को भ्रम, प्रोपेगैंडा और विदेशों में बदनाम करने की राजनीति नहीं, तथ्य और जिम्मेदार विपक्ष चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईआईटी जितना सम्मान आईटीआई युवाओं को भी मिले, कौशल ही विकसित भारत की ऊर्जा: पीएम मोदी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन
  • कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के ग्राम सिजई में सामूहिक विवाह समारोह में की सहभागिता
  • एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स: तिलक-कुशाग्र के शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत-ए की 306 रन से धमाकेदार जीत, नेपाल 26 पर ढेर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme