Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मनाई दिवाली

Posted on November 9, 2026 by admin

ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार शाम को गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों के साथ दीपावली की खुशियाँ सांझा की। ग्रामीणजनों ने भी हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले ग्राम राणाबड़ पहुंचे और इसके बाद तालोदा, एरवास व कंडारिया पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू संवाद किया। ग्रामों में जाकर ग्रामीणों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम राणाबड़ में कहा कि अब गांव की तस्वीर बदल गई है जहां कभी कीचड़ भरे रास्ते हुआ करते थे वहां पक्की सड़के गांव-गांव बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा 10-15 वर्षों में गांवों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब गांव में कोई ऐसा मकान मालिक नहीं होगा जिसके पास रजिस्ट्री नही होगी। सरकार ने इसका अभियान चलाया है और प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को उनके मकान का हक मिलेगा।

किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों का साथ देने वाली सरकार है। अब किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने नीलगाय व हिरण को पकड़ने का काम भी किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सामूहिक विवाह में अपने बच्चों का विवाह करें, जैसा उन्‍होंने खुद किया है। साथ ही मृत्यु भोज जैसे आयोजन पर फिजूल खर्च को रोकने का प्रयास करें, और अपनी आमदनी बढ़ाएं।

ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद

दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें सड़क बनने से आने जाने की सुविधा हुई है या नहीं? सड़क बनी है कि नहीं? लाडली बहना योजना के लाभ किन-किन को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशुपालन के लिए ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव में डेयरी सोसायटी खोलने जा रही है। इन सोसायटी में गाय का दूध तो खरीदा ही जाएगा बकरी का दूध भी खरीदने की तैयारी हैं। उन्होंने कहा कि जब से अपनी सरकार बनी है सरकार प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्र में बहनों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। जो भी ग्रामीण युवा और महिला व्यवसाय करना चाहते हैं उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने राणाबड़ व तालौद में कहा कि‍अब छोटे-छोटे गांवों में बड़े बाजार बन गए हैं। सिंहस्थ का मुख्‍य रास्ता तालौद से गुजरता है। सिंहस्थ में उज्जैन के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को किस तरह से लाभान्वित किया जा सकता है इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। गांव के लोग ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने यहां होमस्टे चला सकते हैं। शासन इसके लिए सहायता उपलब्ध कराएगा।

आपके आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बड़ा काम दिया है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान क्षेत्र के ग्रामीण स्त्री-पुरुषों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से मैं भोपाल में बैठकर काम कर रहा हूं। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुझे बड़ा काम सौंपा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले मैं अपने ही क्षेत्र में घूमा करता था अब जिम्मेदारी बड़ी होने के कारण प्रदेश भर में घूम रहा हूं। आज समय निकालकर 11 गांवों में लोगों से मिलूंगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं से कहा कि उन्हें इस बात के लिए अनुमति दें कि वे यहां के लोगों के लिए भोपाल में बैठकर काम कर सकें और प्रदेश की सेवा करें।

ऐरवास और कडारिया में ढ़ोल डमाके से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग्राम एरवास में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। हमारे लिए विकास सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देश दिए कि‍ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने में कोई भी चूक न होने पाये। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपके मकान की रजिस्ट्री का पैसा शासन दे रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम कंडारिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लेकर मकानों की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी प्राप्त की बताया गया कि गांव के 200 मकान में से 80 मकान की रजिस्ट्री हो गई है। गांवों के विकास से क्षेत्र की दशा बदल रही है। ग्रामीणों ने समस्या बताई की कंडारिया से गिरौता रोड बनाया जाए इस पर कलेक्टर को निर्देश दिए कि पुलिया सहित एप्रोच पुलिया रोड़ का निर्माण करवाए जाने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर सम्‍मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम अजराना में दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उन्हें हल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि आपसी भाईचारे के साथ गांव के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।बच्चों को खूब पढ़ाऐं और आगे बढ़े।साथ ही खेती अच्छी करें ताकि आमदनी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि गांव के मंदिर के लिए पूर्व से ही 45 लाख रुपए की राशि मंजूर की जा चुकी है। मुख्‍यमंत्री ने आज विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण के ग्राम राणाबड़, तालौद, एरवास, कंडारिया, अजराना, टकवासा, हमीरखेडी, झिरोलिया,फतेहाबाद, उमरियाखालसा व टंकारियापंथ का दौरा किया।

इस अवसर पर मध्‍यप्रदेश पाठ्य पुस्‍तक निगम के अध्‍यक्ष श्री सौभाग्‍य सिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र आंजना, जिला पंचायत सदस्य श्री शोभाराम मालवीय, यूडीए के उपाध्‍यक्ष श्री रवि वर्मा, उज्जैन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दीपक चौधरी, श्री विवेक गुप्ता, श्री अर्जुन सिंह रघुवंशी, श्री हाकम सिंह, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित प्र‍शासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन में सम्पूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में एक हफ्ते तक होंगे कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनजातीय नायकों के सम्मान के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा
  • रायपुर : गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme