Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों को प्राथमिकता से करवाएं रोजगार उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on July 30, 2026July 30, 2026 by admin

विक्रम उद्योगपुरी में निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री ने विक्रम उद्योगपुरी औद्योगिक परियोजनाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गुरूवार को विक्रम उद्योगपुरी का निरीक्षण कर औद्योगिक विकास एवं निवेश परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों को प्राथमिकता पर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। किसानों को औद्योगिक इकाइयों में आवश्यक फसलों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो एवं उद्योगों को भी आवश्यकतानुसार कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों, आधुनिक अधोसंरचना और निवेशकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण प्रदेश में उद्योगों का तेजी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एमपीआईडीसी के कार्यपालक निदेशक श्री राजेश राठौड़ ने जिले में संचालित एवं प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं, औद्योगिक अधोसंरचना विकास, भूमि आवंटन तथा निवेश की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेसर्स पेप्सिको इंडिया लिमिटेड की अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 1,266 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस इकाई का वर्चुअल लोकार्पण किया गया था। इस परियोजना से लगभग 800 प्रत्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक क्षेत्र में 50.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन वर्किंग वूमेन हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। यह आधुनिक आवासीय परिसर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लगभग 1,500 महिलाओं को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से प्रदेश में महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ेगी तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में उज्जैन जिले में 246 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की गई है। इनमें लगभग 16,150 करोड़ रुपये के निवेश तथा 14,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। लगभग 773 एकड़ क्षेत्र में विकसित विक्रम उद्योगपुरी में अब तक 94 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 6,480 करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है। 360 एकड़ में विकसित मेडिकल डिवाइस पार्क में 74 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। इसमें लगभग 2,894 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए 488 हैक्टेयर भूमि पर विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 विकसित किया जा रहा है, जहां अल्केम लेबोरेट्रीज़, अडानी समूह एवं वॉल्वो आयशर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन परियोजनाओं में लगभग 4,800 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जबकि 35 से अधिक अन्य औद्योगिक इकाइयों से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर उज्जैन श्री सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन आईटी पार्क का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में मेसर्स बेस्ट लाइफ कॉर्पोरेशन तथा मेसर्स प्रतिभा स्वराज लिमिटेड द्वारा 315 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, को रोजगार प्राप्त होगा।

भ्रमण एवं निरीक्षण में स्थानीय विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पैरा एथलेटिक्स में भारत ने रचा इतिहास, दिलीप गावित ने जीता स्वर्ण और मोहम्मद बासिल को मिला रजत
  • संसद से सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल रोकथाम संशोधन विधेयक-2026 पारित, पेपर लीक पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान
  • सीएम डॉ. मोहन की लीडरशिप ने फिर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख स्टूडेंट्स ने लिया एडमिशन
  • रायपुर : राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
  • राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक-2026 स्वाभिमान, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय मूल्यों के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme