Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भगवान बिरसा मुंडा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा देश

Posted on November 14, 2026 by admin


जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रदेश के मुखिया ने जनजाति धर्मगुरुओं को किया सम्मानित
संस्कारधानी को मिली 133 करोड़ की लागत के विकास कार्यों की सौगात

जबलपुर 14 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने यहां गैरिसन ग्राउंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर “जनजाति गौरव सप्ताह” अंतर्गत आयोजित समारोह में सहभागिता की। उन्होंने देश के महान क्रांतिकारी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने जनजातीय धर्मगुरुओं को सम्मानित किया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम में उपस्थित जनता का भी अभिनंदन इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज के समाजसेवियों और प्रतिभाओं का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई घोषणाएं भी कीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जितने अलंकरण दिए जाएं कम हैं। उन्होंने अपने 25 वर्ष के छोटे से जीवन काल में स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और समाज में अनुशासन को विशेष महत्व दिया। देश उनके अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद भारत के जनजातीय नायकों के बलिदान और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य प्रारंभ किया। उन्होंने जनजातीय नायकों ने हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत के संरक्षण में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गौंडवाना सम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन अद्भुत रहा। तत्कालीन शासन में अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय नायकों ने महत्वपूर्ण संघर्ष किया। इसे याद रखने की जरूरत है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी पहचान और संस्कृति के लिए जागरुक और संगठित होने की सीख दी। उन्होंने कहा था कि संस्कृति से बड़ी कोई विरासत नहीं और स्वाभिमान से बड़ा कोई गौरव नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की।

नायकों की कहानियां जन-जन तक पहुंचा रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के सभी विकासखंडो में जनजातीय नायकों के योगदान और उनके आदर्शों को पहुंचा रही है। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में आयोजित की। इसके बाद कटनी के पास संग्रामपुर में दूसरी कैबिनेट बैठक भी रानी दुर्गावती को समर्पित की। जबलपुर के राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है। उन्होंने अपनी लेखनी से समाज को जागरूक करते हुए स्वाभिमान की अलख जगाई थी। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के नाम पर विश्विद्यालय खोला गया है। टंट्या मामा ने धार, झाबुआ, आलीराजपुर में क्रांति की मशाल जलाई थी। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी के राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। राज्य सरकार ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखा है। प्रदेश के इतिहास में भीमा नायक, ख्वाजा नायक, बादल भोई जैसे जनजातीय वीरों की लंबी श्रृंखला है, जिनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान की प्रेरणा मिलती है।

सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखा और हाथों में तीर कमान लेकर स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया। हमारे लिए स्वाभिमान, स्वदेश और देशप्रेम सर्वोपरि है। बिरमा मुंडा, जनजातीय समाज पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के दीपक बने। उनकी कुर्बानी से फैला प्रकाश सदियों तक अमर रहेगा। उन्होंन कहा कि मध्यप्रदेश में 43 जनजातियां निवास करती हैं। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, लेकिन विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की सौगात मिलेगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को भी बढ़ाया जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम विकासखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएं।

इनका हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया। इसके अंतर्गत जल संरक्षण के लिए उजियारो बाई, हैदराबाद आर्ट एग्जीबिशन के लिए पूर्णिमा पुसरे, 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 8वां स्थान हासिल करने वाली पूजा धुर्वे, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट जमना उइके, पैर से लिखने वाली दिव्यांग द्रोपदी धुर्वे, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले पीएचडी स्कॉलर राम किशोर सिरसाम, बॉलीबाल में गोल्ड मेडलिस्ट हिमांशु परते, गौंडवाना लोक साहित्य के साहित्यकार डॉ. टीआर बरकड़े को सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की गई।

प्रमुख घोषणाएं एवं लोकार्पण-भूमिपूजन
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जबलपुर को 133 करोड़ की लागत से छात्रावास और विद्यालय की सौगात मिली है। जनजातीय क्षेत्र के युवा भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें और प्रदेश के विकास में योगदान दें।
– छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट जिले में 85 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे।
– जनजातीय समाज के कल्याण के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 98 करोड़ लगात के विकास कार्य, धरती आबा के माध्यम से 401.56 करोड़ के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किए गए। जनजातीय क्षेत्रों को इससे नई गति मिलेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • योग विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं
  • अंडर-19 एशिया कप: आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर भारत 9वीं बार बना चैंपियन
  • रायपुर : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल श्री रमेन डेका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल, कहा- उनका पूरा ख्याल रख रही सरकार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme