आज देश के प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 315 अंक की मजबूती के साथ 73,896 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 77 अंक चढ़कर 23,141 के स्तर पर स्थिर हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में मिला-जुला रुख देखने को मिला; जहां मिडकैप 100 सूचकांक में 0.1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 0.1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही।
विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 95.82 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक कच्चे तेल बाजार में इंट्रा-डे कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.05 डॉलर प्रति बैरल पर, जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 1.7 प्रतिशत गिरकर 92.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आखिरी समाचार मिलने तक अक्टूबर अनुबंध के लिए सोना 0.7 प्रतिशत बढ़कर 1,51,709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं दिसंबर अनुबंध के लिए चांदी 1.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,36,574 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
बाजार की हलचल से जुड़े अधिक अपडेट के लिए आज शाम 6:30 बजे आकाशवाणी के द्विभाषी कार्यक्रम ‘मार्केट मंत्रा’ को जरूर सुनें।
