Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on August 30, 2026August 30, 2026 by admin

बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का शनिवार को रात्रि अल्प प्रवास पर रीवा आगमन हुआ । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सतना एवं रीवा में बारिश के दौरान जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए की सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एवं चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु एवं रहवासियों के भोजन वस्त्र एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/ 4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि बारिश से कोई जनहानि एवं पशु हानि ना हो। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में बारिश का कम असर है वहां से बचाव के उपकरण बाढ़ प्रभावित जिलों में उपयोग में लाए जाएं। बैठक में बताया गया कि एनडीईआरएफ की टीम मुस्तैदी से बचाव कार्य संपादित करें। सतना कलेक्टर ने अवगत कराया कि छह गांव में रेस्क्यू किया गया है। आज रात बारिश नहीं हुई तो स्थिति ठीक हो जाएगी। सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है । उन्होंने बताया कि नया गांव डैम डैमेज हुआ है , इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालु एवं रहवासियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । उन्हें भोजन पैकेट दिये जाए। सदगुरू आश्रम में जो श्रद्धालु रुके हुए हैं उनका नंबर लेकर उनके परिजनों से संपर्क कर श्रद्धालुओं की बातचीत करवाई जाए। बताया गया कि जैतवारा गांव में सबसे ज्यादा लोग रुके हुए हैं उनके समुचित भोजन पानी एवं वस्त्र की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सतना एवं सतना चित्रकूट मार्ग के संबंध में जानकारी ली । कलेक्टर रीवा ने बताया कि रीवा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण बनाए गए हैं, जो पशु हानि हुई है उसकी सहायता राशि दी जाएगी।

रीवा सर्किट हाउस में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह , पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत , कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी , सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: निर्यातकों के लिए ‘रिलीफ’ योजना का दायरा और समय-सीमा बढ़ी
  • गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट और गांधी स्मृति में दी बापू को श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल
  • एशियाई खेल: 2-9 से पिछड़ने के बाद सुजीत कलकल का महा-उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक
  • गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें
  • महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme