Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on August 15, 2026August 15, 2026 by admin

मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त होने के बाद की स्वतंत्रता की वर्षगांठ विशेष आनंदमय
आजादी का महापर्व में प्रख्यात गायिका श्रीमती कविता कृष्ण मूर्ति ने सुनाए देश भक्ति के गीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती कविता का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नक्सलमुक्त होने के बाद की स्वतंत्रता की वर्षगांठ विशेष आनंद का कारण बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर शनिवार को रविंद्र भवन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “आजादी का महापर्व” कार्यक्रम में शामिल होकर प्रख्यात गायिका पद्मश्री श्रीमती कविता कृष्णमूर्ति के गीत सुने। कार्यक्रम में सभी नागरिकों को स्वतंत्रता की वर्षगांठ की बधाई दी।

वर्तमान भारत शक्तिशाली भारत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया के सामने अपने सामर्थ्य, पुरुषार्थ और पराक्रम की नई-नई कीर्ति गाथाएं लिख रहा है। ऐसे नेतृत्व की हमारी आवश्यकता की आस वर्षों बाद पूरी हुई है। आज के दौर के भारत की सेना देश के दुश्मनों को उनकी सीमा के अंदर जाकर मारने की हिम्मत रखती है, यह वर्तमान का शक्तिशाली भारत है।

लोकतंत्र को गौरवान्वित करने का कार्य हो रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र को गौरवान्वित करने का कार्य हो रहा है। हमें इस बात का गर्व है कि शहीद भगत सिंह से लेकर शहीद चंद्रशेखर आजाद तक तमाम क्रांतिकारी जिन्होंने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है। हम पूरी क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता से गरीब, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध हैं।

नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि इस साल का 15 अगस्त हमको एक अलग प्रकार के आनंद का अहसास करवा रहा है, क्योंकि अब मध्यप्रदेश नक्सल मुक्त है। दशकों से नक्सलवादियों ने हमारे निरपराध हजारों भाई बहनों का, अपने आतंक के कारण जीना दूभर किया था। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी नक्सलियों से त्रस्त था। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज हमने लाल सलाम को आखिरी सलाम कर दिया। यह प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह अपने आप विश्वास और शासन के संचालन के सामर्थ्य और साहस का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रीमती कृष्णमूर्ति का अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री श्रीमती कविता कृष्णमूर्ति के गायन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे तमिल भाषी हैं लेकिन भारत की कई भाषाओं में गाती हैं। उनके कंठ में मां सरस्वती का आशीर्वाद है। कलाकार को भाषाएं और भौगोलिक सीमाएं बांध नहीं सकतीं। इस सुंदर आयोजन के लिए संस्कृति मंत्री और संस्कृति विभाग बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती कविता कृष्णमूर्ति के गायन के क्षेत्र में अविस्मरणीय और सुदीर्घ सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश सरकार और नागरिकों की ओर से अभिनंदन भी किया।

कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, मप्र स्टेट वेयरहाउसिंग लॉजस्टिक्स कॉरर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच, नगर निगम भोपाल के सभापति श्री किशन सूर्यवंशी, श्री रविन्द्र यति, अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला और संगीत प्रेमी श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को किया सम्मानित, तकनीक और नवाचार अपनाने का दिया संदेश
  • भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें
  • बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme