Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Posted on September 10, 2026September 10, 2026 by admin

बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर दौरे के बाद जिला प्रशासन ने पाँच अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये। बंडा क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में आरोपियों के पांच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, जिसमें मनीष लोधी के तीन, चंद्रभान राजपूत का एक एवं आशीष साहू का एक निर्माण कार्य का ध्वस्त किया गया।

नगर परिषद बंडा और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकान, पक्की बिल्डिंग और गोदामों को जमींदोज किया। इस दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार बंडा अवैध शराब प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू द्वारा लंबे समय से शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था। इन्हीं अवैध संपत्तियों से अवैध शराब का कारोबार भी संचालित किया जा रहा था।

प्रशासन द्वारा उक्त आरोपियों को बुलडोजर कार्यवाही के 24 घंटे पूर्व नोटिस चस्पा कर संबंधित अतिक्रमण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन तय समय-सीमा में आरोपियों द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद आज नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, माफिया और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme