Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted on October 19, 2026 by admin

मरीजों एवं परिजनों से मुलाकात कर कहा धैर्य बनाए रखें, सरकार खड़ी है आपके साथ
गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंस की सुविधा कराई जायेगी उपलब्ध
सरकार प्रत्येक घायल मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज करायेगी
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी मुख्यमंत्री के साथ पहुँचे ट्रॉमा सेंटर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बँधाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पूरी ताकत के साथ आप सबके साथ खड़ी है। सभी घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी सरकार उपलब्ध करायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी ट्रॉमा सेंटर पहुँचे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। गंभीर मरीजों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के साथ उनके उपचार की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि उपचार व्यवस्था पर सतत नजर रखें और मरीजों तथा उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएँ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दु:खद घटना के मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दो-दो लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना की गहन जाँच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे, उनके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर जिले की सातऊ ग्राम पंचायत में स्थित शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल 7 लोगों का जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। इनमें ग्वालियर के हुजरात पुल क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय श्री संजय शर्मा और सिंधियानगर निवासी 19 वर्षीय कल्पना गंभीर अवस्था में भर्ती हैं। इसके अलावा माधवीनगर खताईपुरा निवासी 20 वर्षीय श्री शुभम राठौर, हजीरा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय सोनू, ठाठीपुर निवासी 19 वर्षीय श्री अभिषेक जाटव, टेकनपुर निवासी 28 वर्षीय श्री राजबहादुर क्षेत्री तथा श्योपुर जिले के दूजापुर गाँव निवासी सात वर्षीय बालक दिव्यांश का भी उपचार भी ट्रॉमा सेंटर में हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सभी घायलों और उनके परिजन से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।

अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, श्री जयप्रकाश राजौरिया एवं श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ट्रॉमा सेंटर पहुँचे थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रायपुर : गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायलों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
  • सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme