Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

पीएम मोदी ने मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का किया दौरा, पुनर्विकास कार्य की रखी आधारशिला

Posted on November 17, 2026 by admin

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पंज प्यारों की पावन उपस्थिति में गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्य के लिए आयोजित शिलान्यास समारोह का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला शहर के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मूल रूप से वर्ष 1901 में स्थापित और 1903 में औपचारिक रूप से गठित इस संस्थान को 1924 में ‘खालसा दीवान’ के रूप में पंजीकृत किया गया था। खालसा दीवान गुरुद्वारे को फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा होने का गौरव प्राप्त है। यह गुरुद्वारा मनीला में सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लिए भी अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्यात में 44% की जोरदार वृद्धि
  • भारत ने पाकिस्तान को हराकर 10वीं बार जीता SAFF चैंपियनशिप का खिताब, खिताबी हैट्रिक पूरी
  • इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि के लिए भारत-आसियान सहयोग बेहद अहम: पीएम मोदी
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास
  • सीएम डॉ. मोहन ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पुण्य पत्तल उठाने में

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme