Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि 7.8%, वैश्विक चुनौतियों के बीच कायम रही आर्थिक रफ्तार

Posted on August 31, 2026August 31, 2026 by admin

भारत की अर्थव्यवस्था ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूत विकास गति बनाए रखी है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के दौरान देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (Real GDP) वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह दर 6.9 प्रतिशत थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने आज वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए GDP के तिमाही अनुमान जारी किए। मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नाममात्र GDP में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा कि अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख क्षेत्रों में वृद्धि सकारात्मक रही है। यह दर्शाता है कि सरकार की नीतिगत पहलों और हस्तक्षेपों का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और भू-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के बावजूद भारत ने सकारात्मक विकास दर बनाए रखी है।

उन्होंने बताया कि सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन विशेष रूप से मजबूत रहा। इसके अलावा वित्तीय, आवास और रियल एस्टेट क्षेत्रों ने भी अर्थव्यवस्था की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंत्रालय के अनुसार, पहली तिमाही में वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (Real GVA) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि नाममात्र GVA में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

स्थिर कीमतों पर तृतीयक क्षेत्र में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस वृद्धि में वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट, सूचना प्रौद्योगिकी और पेशेवर सेवाओं की अहम भूमिका रही, जिनमें कुल मिलाकर 12.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं, स्थिर कीमतों पर द्वितीयक क्षेत्र ने 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। प्राथमिक क्षेत्र की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत रही। इसमें कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने पहली तिमाही में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

मंत्रालय के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक और भू-राजनीतिक दबावों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत वृद्धि के साथ की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता शुरू
  • जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme