Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

ओडिशा में बाढ़ के हालात में सुधार, सात जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Posted on August 4, 2026August 4, 2026 by admin

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। महानदी सहित राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे कई प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिलने लगी है। इसके बावजूद सबसे अधिक प्रभावित गांवों में हजारों लोग अब भी जलभराव, विस्थापन और बुनियादी सुविधाओं के बाधित होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के लिए अगले दो दिनों तक भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मयूरभंज जिले में सबसे अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

आकाशवाणी संवाददाता के अनुसार, सोमवार रात से महानदी का जलस्तर लगातार कम होने के कारण जगतसिंहपुर जिले के कई गांवों में आंशिक राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों से पानी पूरी तरह नहीं निकलने के कारण अनेक परिवार अब भी राहत शिविरों या सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।

भद्रक जिले के कई गांवों में पिछले आठ दिनों से जलभराव बना हुआ है। रसोई गैस की आपूर्ति और जलावन उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण अस्थायी चूल्हों पर भोजन तैयार कर रहे हैं। लगातार जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है।

उधर, हीराकुंड बांध में पानी की आवक कम होने के बाद बांध प्रबंधन ने 13 फाटकों के माध्यम से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा है। इससे जलाशय पर दबाव कम हुआ है और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटा है और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme