Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

Posted on October 5, 2026 by admin

नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा भव्य आयोजन
7 से 11 अक्टूबर तक लोग देखेंगे मध्यप्रदेश के खास उत्पाद
कारीगरों-उद्यमियों के लिए विकसित होंगी नई संभावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ‘एक जिला एक उत्पाद’ की बनी विशेष पहचान

भोपाल 5 अक्टूबर 2026। भारत की विविध स्थानीय उत्पाद परंपराओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में भारत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) संगम-2026 का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। ओडीओपी पहल के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पाद प्रदेश की कला, शिल्प, कृषि, खाद्य परंपरा और स्थानीय उद्यमिता की पहचान बन रहे हैं। इस संगम में प्रदेश के 52 जिलों के 53 ओडीओपी रजिस्टर किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘एक जिला एक उत्पाद’ की विशेष पहचान बनी है। प्रदेश के कई उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश की समृद्ध उत्पाद परंपरा में चंदेरी-माहेश्वरी वस्त्र, बाघ प्रिंट, गोंड कला, हस्तशिल्प के साथ-साथ कई अन्य विशेष उत्पाद शामिल हैं। मध्यप्रदेश शासन का प्रयास है कि इन स्थानीय उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग, बाजार संपर्क, ई-कॉमर्स और निर्यात के अवसर मिलें। साथ ही, कारीगरों, उत्पादकों और उद्यमियों के लिए नई संभावनाएं विकसित की जाएं।

नवाचारों को समझने का अवसर
भारत ओडीओपी संगम-2026 कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने के साथ-साथ बीटूबी, संस्थागत खरीदारों से जुड़ने, ई-कॉमर्स को अपनाने, निर्यात के लिए तैयार होने, पैकेजिंग एवं डिजाइन संबंधी नवाचारों को समझने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट
  • भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर
  • सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान
  • सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme