Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

राज्य सरकार किसानों के सकारात्मक सुझावों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on July 29, 2026July 29, 2026 by admin

किसानों से जुड़े विषयों को लेकर मंत्रियों की समिति गठित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार कृषक कल्याण वर्ष में सभी अन्नदाता बंधुओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कल भी किसानों से बातचीत की थी। किसानों से जुड़े विषयों को लेकर मंत्रियों की एक समिति गठित की गई है, जो किसान भाइयों से संवाद करेगी। समिति के सदस्य कृषि मंत्री श्री कंषाना, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर किसानों से संवाद करेंगे। राज्य सरकार सदैव किसानों के सकारात्मक सुझावों के साथ है। हम संवाद के माध्यम से सभी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हम किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। जनता को कष्ट न हो इसकी चिंता सभी को करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme