Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62

Posted on November 20, 2026 by admin


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं वनकर्मियों के समर्पण की सराहना की

20 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 द्वारा चार स्वस्थ शावकों को जन्म देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। बोत्सवाना से आई किसी मादा चीता द्वारा भारत में पहली बार शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारत में चीतों की व्यवहार्य आबादी को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मादा चीता KOMG 3 ने चार महीने से अधिक समय जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है। चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों का प्रत्येक नया जन्म वन्यजीव संरक्षण के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि धैर्य, दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे भारत में चीता पुनर्स्थापना के प्रयासों को नई मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों, अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्पण, अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन
  • गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का भव्य आगाज, ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ थीम पर सजेगा 9 दिनों का सिनेमाई उत्सव
  • समावेशी, सुगम और नशामुक्त भारत के लिए केंद्र-राज्यों से सामूहिक प्रयासों का आह्वान: पीएम मोदी
  • युवा लाते हैं देश और समाज में परिवर्तन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme