Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

भोपाल में दिखेगी उन्‍नत कृषि की झांकी, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे प्रदर्शनी का उदघाटन

Posted on October 31, 2026 by admin


स्वाभिमान पर्व क्विज के 165 विजेता किसानों को मिलेंगे ट्रेक्‍टर, बुलेट, ई-स्कूटर

31 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मुख्य समारोह का मुख्‍य आकर्षण कृषि केन्द्रित प्रदर्शनी होगी। इस प्रदर्शनी में कृषि नवाचारों के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्‍वपूर्ण उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी।

प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कृषि तथा सम्‍बद्ध विभागों के प्रदर्शनी स्‍टॉल्‍स पर कृषि की समृद्ध विरासत के साथ किसानों की विकास यात्रा में शासन का सहयोग प्रदर्शित होगा। कृषि से संबंधित लगभग 200 प्रदर्शनी स्‍टॉल्‍स में उन्नत बीज, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की प्रणालियां, आधुनिक कृषि यंत्र, स्मार्ट सिंचाई तकनीकें, एग्री स्टार्टअप और नवाचारों के माध्यम से समृद्ध कृषि के वर्तमान परिदृश्‍य को प्रदर्शित किया जाएगा। स्‍थल – लाल परेड ग्राउंड भोपाल पर उन्‍नत कृषि यंत्रों एवं सूक्ष्‍म सिंचाई पद्धति तथा समन्वित फसल प्रणाली का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

2-3 नवंबर को होगी संगोष्‍ठी
दिनांक 2 एवं 3 नवंबर को कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण एवं संगोष्‍ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्‍न विभागों के मास्‍टर ट्रेनर तथा वैज्ञानिक कृषकों को प्रशिक्षण देंगे।
पशुपालन विभाग, उन्‍न्‍त किस्‍म के पशुओं का प्रदर्शन करेंगे। उद्यानिकी विभाग के स्‍टॉल पर फल, फूल एवं सब्जियों की विभिन्‍न किस्‍में तथा जी.आई. टेग वाले उत्‍पाद दिखाए जायेंगे। किसान बाजार एवं महिला उद्यमिता मंडप में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और महिला उद्यमियों के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि किसान वर्ष 2026 के उत्‍कर्ष चरण पर यह आयोजन समृद्ध खेती-समृद्ध किसान थीम पर केन्द्रित किया गया है। किसान वर्ष 2026 में किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग ने लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के सभी अंचलों में किसानों से जीवंत सम्‍पर्क स्‍थापित कर तकनीकी प्रसार एवं किसान हितग्राही योजनाओं से किसानों को जोड़ने का प्रयास किया। बलराम कृषि महोत्‍सव के माध्‍यम से भी ग्राम स्‍तर तक किसान रथ यात्राओं का आयोजन किया गया। जिलों में कृषि मेले व संगोष्‍ठियों के द्वारा व्‍यापक स्‍तर पर किसानों से संवाद किये गए।

इसी क्रम में वीर भारत न्‍यास के सहयोग से प्रदेश स्‍तरीय प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता 29 जनवरी से 15 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में लगभग 40 हजार किसानों ने भाग लिया। इनमें से मेरिट सूची के आधार पर लॉटरी से प्रदेश के 55 जिलों के 165 विजेताओं का चयन किया गया। प्रत्येक जिले से तीन विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में कुल 55 ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 55 बुलेट मोटर साइकिल एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 55 ई-स्कूटर प्रदान किए जाएंगे। विजेताओं को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मानित करेंगे। अन्य जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना, कृषि संबंधी जानकारी साझा करना और किसान कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि को जनभागीदारी से जोड़ना है।

विभिन्न अंचलों का खानपान
प्रदर्शनी स्‍थल पर ‘स्वाद देशज व्यंजन मेला’ में मध्यप्रदेश के विविध अंचलों के स्वाद और स्थानीय खानपान की झलक मिलेगी। स्‍वदेशी एवं प्राकृतिक गुणों से भरपूर व्‍यंजनों में श्रीअन्‍न से बनी रसोई का आनंद भी आगंतुक ले सकेंगे। इस आयोजन के माध्‍यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, कृषि समृद्धि, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ जन सामान्‍य को मध्यप्रदेश की विविधता और विकास से परिचित कराने का अवसर मिल सकेगा।

कृषि संगोष्‍ठी में निम्‍न विषयों पर चर्चा होगी :- मध्यप्रदेश में कृषि विकास, आधुनिक कृषि यंत्रीकरण एवं नरवाई प्रबंधन, उद्यानिकी विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि में सहकारिता एवं बैंकों की भूमिका, मध्यप्रदेश में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन, मत्स्यपालन के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यों की सराहना, प्रदेश के मुखिया ने भी दिल से जताया आभार
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोपा ‘संकल्प वृक्ष,’ कहा- हमारी विशेषता है अनेकता में एकता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की वितरित
  • गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
  • भोपाल में दिखेगी उन्‍नत कृषि की झांकी, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे प्रदर्शनी का उदघाटन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme