Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में देश की महिलाओं के जीवन में आया बदलाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on September 16, 2026September 16, 2026 by admin

प्रदेश में 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
महिलाओं और बच्चों के लिए होंगी विविध गतिविधियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर प्रदेश में एक माह के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 10 दिन आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के होंगे। प्रदेश में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सदैव नारी शक्ति को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रदेश की बहनों से 17 सितम्बर को दीप जलाने का आह्वान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सेवा के भाव से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव इन्हीं प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। महिलाएं सशक्त हुई हैं, आत्मनिर्भर बनी हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सेवा और संकल्प की भावना के साथ राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश की सभी माता-बहनों को अधिक से अधिक अवसर और सम्मान मिले। हमारी सरकार सशक्त नारी, सशक्त परिवार और समृद्ध मध्यप्रदेश के दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के जीवन में जबरदस्त बदलाव आया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुशासन के चार स्तंभ- गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण तय किए हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में सदैव महिलाओं को सर्वोपरि रखा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित कराने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में लेकर आए। मध्यप्रदेश सरकार ने भी आधी आबादी को पूरे हक के लिए इस अधिनियम को लागू करने का संकल्प पारित किया है। आज नहीं तो कल हम सभी मिलकर माताओं-बहनों को उनका अधिकार दिलवाकर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से बहनों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया जलाने, ‘सेवा से संकल्प’ अभियान में सहभागी बनने और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme