Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

Posted on November 14, 2026 by admin

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके आसपास के क्षेत्रों में भी कंपन महसूस किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी झटके महसूस होने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी आया भूकंप

खरगोन से पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। इसका केंद्र जमीन की सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था।

पिछले दिनों भी कई इलाकों में दर्ज हुए भूकंप

पिछले सप्ताह चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र 35.587 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.130 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई 164 किलोमीटर बताई गई थी। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए थे, हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी।

इसके अलावा, 5 नवंबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर लक्षद्वीप सागर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी दिन शाम 6 बजकर 33 मिनट पर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इन दोनों स्थानों पर भी किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • योग विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं
  • अंडर-19 एशिया कप: आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर भारत 9वीं बार बना चैंपियन
  • रायपुर : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल श्री रमेन डेका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल, कहा- उनका पूरा ख्याल रख रही सरकार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme