Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on September 4, 2026September 5, 2026 by admin

महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध
केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र
साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत
जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने दी सभी को बधाई और शुभकामनाएँ
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर हुई प्रभावशाली नाटिका की प्रस्तुति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व पर बंदियों को सौगात देते हुए पात्रतानुसार सजा में एक माह की छूट देने की घोषणा की। उन्होंने महिला बंदियों के लिये भी खुली जेल के लिये भी आवश्यक प्रावधान करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय जेल में मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय जेल भोपाल में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में बंदियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाताओं को गुड़-रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किए बालकों को स्नेह किया। जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गयी। जेल महानिदेशक श्री वरुण कपूर ने जेल विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में खेल युवक कल्याण और सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रमुख सचिव जेल श्री मुकेश चंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग में विभिन्न पदों पर की गई पदोन्नतियों सहित बंदियों के लिए जिलों में आवश्यक सुविधाएँ बढ़ाने, नए बैरकों के निर्माण, नए जेल कानून को लागू करने, बंदियों को विभिन्न शिल्पो का प्रशिक्षण देने, आयुष्मान कार्ड प्रदान करने, ध्यान और योग गतिविधियों के संचालन के क्षेत्र में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा नए पदों के निर्माण और पदोन्नतियों से जेल विभाग के कार्य के सुचारू रूप से संचालित होंगे।

महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल का प्रबंध करने का निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खुली जेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। खुली जेल के आधार पर ही भविष्‍य की दृष्टि से अब तो अपनी महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल का प्रबंध करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुरूषों के लिए खुली जेल का प्रावधान है। महिलाओं के लिए भी जल्द से जल्द खुली जेल की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत और सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल के बंदियों द्वारा प्रदर्शित भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका की सराहना की।

केंद्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र

जेल महानिदेशक श्री कपूर ने बताया कि भोपाल जेल में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। प्रदेश की जेलों में योग, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अन्य रचनात्मक कार्यों से कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। नए स्टॉफ क्वार्टर्स का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रायपुर : AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, मंत्री विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को किया रवाना
  • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • प्रदेश के प्रत्येक शालाविहीन स्कूल को मिलेगा पक्का भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme