Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ

Posted on October 18, 2026 by admin


प्रदेश में तेज गति से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर को स्वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात

इंदौर 18 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीपीपी मॉडल (पब्लिक,प्रायवेट,पार्टनशीप) योजना के तहत इंदौर में श्री अरबिन्दो हॉस्पिटल के सहयोग से शासकीय एम.वाय.हॉस्पिटल के न्यू कैंसर हॉस्पिटल ब्लॉक में 5 पेट सीटी स्केन सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में तेज गति से स्‍वास्थ्य सुविधाओं का ‍विस्तार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्रदेश के चार अन्य मेडिकल कॉलेजों, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा में भी इसी तरह के अत्याधुनिक सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत आम आदमी का उपचार सुलभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इस तरह के अत्याधुनिक मेडिकल सेंटर स्थापित होने से गंभीर बीमारियों के इलाज में बेहद मदद मिलेगी। मरीजों का त्वरित ‍निदान और उपचार होगा,जिससे उनके जीवन की रक्षा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश और देश में अग्रणी है और अब सेवा और परमार्थ के क्षेत्र में भी इंदौर नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब कैंसर के मरीजों को उपचार के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले दिनों में इस सेंटर का और विस्तार किया जाएगा और इस तरह की स्वास्थ सुविधा प्रदेश के अन्य जिलों में भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नालॉजी के द्वारा गंभीर बीमारियों का भी बेहतर तरीके से इलाज हो रहा है इसका प्रमाण शासकीय एमवाय. हॉस्पिटल, इंदौर है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पेट सीटी स्केन सेंटर का अवलोकन किया और श्री अरबिन्दो अस्पताल के चिकित्सकों से आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री अरबिंदो हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. विनोद भंडारी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मरीजों के बेहतर उपचार के लिये निजी अस्पतालों को स्थापित करने में बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। डॉ. भंडारी ने कहा कि एमजीएम कॉलेज का मैं पूर्व छात्र हूं और श्री अरबिंदो अस्पताल मेरी कर्म भूमि है। अरबिन्दो अस्पताल के सहयोग से आगामी तीन महीनों में हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी केन्द्र की स्थापना की जायेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
  • शेयर बाजार: छुट्टियों वाले कारोबारी हफ्ते में मैक्रो डेटा, तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों पर रहेगी घरेलू निवेशकों की नजर
  • एशियन पैरा गेम्स 2026: आज जापान के आइची-नागोया में शानदार आगाज, भारत को रिकॉर्ड प्रदर्शन की उम्मीद
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme