Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

विजयवाड़ा उत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- कलाएं भरती हैं जीवन में उत्साह

Posted on October 17, 2026 by admin


कलाकारों के विभिन्न समूहों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी
मध्यप्रदेश के मुखिया ने की जनता की विजय की कामना
दक्षिण भारत की संस्कृति सभी को करती है रोमांचित

17 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक कलाएं और परंपराएं जीवन में उत्साह और उमंग भर देती हैं। वे शनिवार की रात्रि आंध्र प्रदेश में आयोजित विजयवाड़ा उत्सव में सहभागिता कर रहे थे। कार्यक्रम में दक्षिण का वैभव थीम पर कलाकारों के विभिन्न समूहों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आंध्र प्रदेश सरकार और टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां कनक दुर्गा और भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि विजयवाड़ा उत्सव का यह द्वितीय वर्ष है। नवरात्रि पर्व चल रहा है। मां दुर्गा हमें सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती है। विजयवाड़ा उत्सव का वैभव ऐसा है कि आज भगवान इंद्र भी इसे आशीर्वाद दे रहे हैं। बारिश की बूंदें उत्सव के आनंद और उमंग को बढ़ा देती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां कृष्णा नदी के किनारे स्थित विजयवाड़ा विजय की धरती है।

देश में बढ़ता जा रहा विजयवाड़ा उत्सव का वैभव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेशवासियों की ओर से हर कार्य में आपकी विजय की कामना करता हूं। उन्होंने मध्यप्रदेशवासियों की ओर से आंध्र प्रदेश के नागरिकों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विविधता से भरी भारतीय संस्कृति में दक्षिण की संस्कृति और परंपराएं हम सभी को रोमांचित करती हैं। देश भर में विजयवाड़ा उत्सव का वैभव बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने विजयवाड़ा उत्सव के आयोजकों को भव्य और स्वास्थ्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा उत्सव में 4 से 5 हजार कलाकार अपने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य और कलाओं की प्रस्तुति दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश का संबंध हजारों सालों से
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृष्णा नदी के किनारे स्थित यह पर्वतीय क्षेत्र हीरा खनन के लिए भी प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि यहीं से प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा निकला था, जो तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के हाथों में चला गया। भारत सरकार प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे को वापिस भारत लाने के लिए प्रयास कर रही है। विजयवाड़ा का मैंगो मार्केट देशभर में प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश का संबंध हजारों सालों से रहा है। दोनों राज्य ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और परंपराओं को समृद्ध करते हुए परस्पर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने विजयवाड़ा उत्सव में उपस्थित सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं को उज्जैन में बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने और किसी समय लुप्त हुए चीतों को मध्यप्रदेश में तीन स्थानों पर बसाने और प्रदेश की समृद्ध वन्य प्राणी सम्पदा के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रायपुर : अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • विजयवाड़ा उत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- कलाएं भरती हैं जीवन में उत्साह
  • मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा*: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • शेयर बाजार समाचार (17 सितंबर 2026): सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी 53 अंक चढ़कर बंद
  • इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme