Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाती है पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on October 23, 2026 by admin

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहसिक कार्य करने वाले 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी तक लगातार बिना थके परिश्रम और ईमानदारी के साथ  कार्य करते है। खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाने का नाम है पुलिस। पुलिस के जवान साहस के साथ निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के जवान सेवा, सुरक्षा और परिश्रम में  हमेशा आगे रहतें है। ऐसे पुलिसकर्मियों को उनके सेवा और साहसिक कार्यों के लिये सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव शुक्रवार को इंदौर के होटल पार्क में “खाकी के जज्बे को पत्रिका का सलाम” आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  डॉ. यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा में रहते हुए साहसिक कार्य किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस तरह के कार्य करते हुए समाज को सदैव प्रेरणा देते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्तियां की है तथा नई भर्तियां और की जायेंगी। साथ ही वर्षों से रुकी पदोन्नति पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान समारोह के दौरान अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सयोगितागंज थाने के आरक्षक श्री लाल साहब को मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया। आरक्षक श्री लाल साहब अपने पैरों में तकलीफ के कारण मंच पर चढ़ने में असमर्थ थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. स्वप्निल कोठारी ने कहा कि साहस जब ईमानदारी के साथ मिल जाता है, तो वह कहानी दूसरों के लिये प्रेरणा बन जाती है। पत्रिका के विकास यात्रा के बारे में जानकारी संपादक अनिल कर्मा ने दी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त श्री भास्कार लाक्षाकार, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पोलियो दिवस: इतिहास, महत्व, भारत की ऐतिहासिक जीत और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प
  • यूरोप में विरोध-प्रदर्शन और अशांति के बीच भारत सरकार की एडवाइजरी: फ्रांस और इटली में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह
  • भारत में बिजनेस एक्टिविटी 4 महीने के उच्चतम स्तर पर: अक्टूबर में फ्लैश PMI बढ़कर 56.7 हुआ
  • यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना भारत; रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर
  • एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme