Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

यू-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन 17 पदक जीते

Posted on August 11, 2026August 11, 2026 by admin

नाइजीरिया के लागोस में आयोजित यू-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 17 पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। चैंपियनशिप की शुरुआत रविवार को हुई थी।

भारतीय फेंसर्स ने सेबर, फॉयल और एपी की सभी छह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पोडियम पर जगह बनाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लक्ष्य बादसर ने रजत पदक हासिल किया। अश्विनी आर्या और लाइशराम मोरांबा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। पुरुषों की फॉयल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने रजत और हेमाश सनासम ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुषों की एपी स्पर्धा में लोकेश वेमानी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि शौर्य अश्विनी और गॉडविन अनबकेस ने कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में फॉयल स्पर्धा में जॉयस आशिता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि उनकी साथी कनागलक्ष्मी ने रजत पदक जीता। महिला एपी में प्राची लोहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। निवेद्या नायर और अनुप्रिया ने कांस्य पदक जीते।

वहीं महिला सेबर स्पर्धा में जेफरलिन ने स्वर्ण, आखरी ने रजत और श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत अब चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
  • यू-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन 17 पदक जीते
  • कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगी ‘युवा शक्ति’, लाल किले से गूंजेगा 150 साल पुराना ‘वंदे मातरम्’

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme