Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on August 3, 2026August 3, 2026 by admin

भारतीय पदक विजेताओं और कोच सहित संपूर्ण दल को उपलब्धियों के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं, यह गौरवशाली उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है। खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेताओं, कोच और भारतीय दल के अन्य सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति बढ़ता प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग भारत को नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ऊर्जावान खिलाड़ी आगे भी इसी उत्साह के साथ तिरंगे का मान बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme