Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स और वैश्विक बाजारों में दिखी कमजोरी

Posted on July 31, 2026July 31, 2026 by admin

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के भाव करीब आधा प्रतिशत तक लुढ़क गए। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना पिछली क्लोजिंग 1,43,232 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,42,929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 9:50 बजे यह 832 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार के दौरान सोने ने 1,42,253 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,42,929 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाला चांदी का वायदा भाव पिछली क्लोजिंग 2,19,967 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 2,18,769 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। सुबह 9:50 बजे यह 1,057 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,18,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,18,538 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर और 2,19,967 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद सोने की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं। हालांकि, फेड की मौद्रिक नीति में अपेक्षाकृत सख्त रुख देखने को मिला और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के तीन सदस्यों ने ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया।

विशेषज्ञों के अनुसार, फेडरल रिजर्व ने भविष्य में ब्याज दरों को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। ऐसे में निवेशक फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाए हुए हैं, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को किया सम्मानित, तकनीक और नवाचार अपनाने का दिया संदेश
  • भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नेपाल बाढ़ राहत, जयशंकर की यूक्रेन यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: जानें मुख्य बातें
  • बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme