Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

हांगकांग ओपन 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, रक्षिता रामराज क्वार्टर फाइनल से बाहर

Posted on November 20, 2026 by admin

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को हांगकांग ओपन 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी की जोड़ी को 21-12, 13-21, 21-16 से मात दी।

सात्विक और चिराग ने शानदार शुरुआत करते हुए महज 13 मिनट में पहला गेम 21-12 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां 4-4 और 9-9 की बराबरी के बाद चीनी जोड़ी ने 13-11 और फिर 15-11 की बढ़त हासिल की। अंततः हू और लिन ने यह गेम 21-13 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

निर्णायक तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने दमदार वापसी की और इंटरवल तक 11-7 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने 15-9 और 17-10 से आगे रहते हुए अपनी पकड़ मजबूत की। आखिरी पलों में चीनी जोड़ी ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन सात्विक और चिराग ने संयम बनाए रखते हुए 21-16 से गेम और मैच जीतकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।

वहीं, महिला एकल क्वार्टर फाइनल में भारत की 19 वर्षीय खिलाड़ी रक्षिता रामराज को हार का सामना करना पड़ा। वह 53 मिनट तक चले मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से सीधे गेमों में 19-21, 16-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

पहले गेम में रक्षिता ने कड़ी चुनौती दी और 13-13 की बराबरी के बाद 15-17 से पिछड़ने के बावजूद 17-17 से स्कोर बराबर कर लिया। हालांकि, अंतिम क्षणों में चोचुवोंग ने धैर्य दिखाते हुए 21-19 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी थाई खिलाड़ी ने लगातार चार अंक लेकर 14-10 की बढ़त बनाई और रक्षिता को वापसी का मौका दिए बिना 21-16 से गेम जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन
  • गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का भव्य आगाज, ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ थीम पर सजेगा 9 दिनों का सिनेमाई उत्सव
  • समावेशी, सुगम और नशामुक्त भारत के लिए केंद्र-राज्यों से सामूहिक प्रयासों का आह्वान: पीएम मोदी
  • युवा लाते हैं देश और समाज में परिवर्तन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme