Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

Posted on August 13, 2026August 13, 2026 by admin

रवींद्र भवन में आयोजित हुआ पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति समारोह
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता को किया नमन, पुष्पांजलि की अर्पित

भोपाल 13 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 13 अगस्त को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित पुण्य स्मृति कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर किया गया। सीएम डॉ. यादव ने लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई की 231वीं पुण्य स्मृति दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिनके माध्यम से मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित होता है। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए थे। राज्य सरकार ने राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक कर देवी अहिल्याबाई को स्मरण किया। वे सुशासन की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की सेवा, साधना, न्याय, त्याग सहित जीवन के प्रत्येक पक्ष के आधार पर सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है।

सरकार का फोकस समत्व पर
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। पाल-गड़रिया समाज गोपाल कृष्ण के वंशज हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी, ताकि समाज के लोगों को समुचित प्रतिनिधित्व मिले। सरकार गड़रिया समाज के सुख-दुख और कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Recent Posts

  • सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड
  • नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
  • अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए किया सीधा क्वालीफाई, 10 टीमें तय
  • मजबूत आर्थिक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, क्रूड ऑयल पर बनी नजर
  • लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme