Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Posted on July 25, 2026July 25, 2026 by admin

निवाड़ी जिले को मिलेगी बड़ी विकास सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 26 जुलाई को निवाड़ीवासियों को कई सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी जिले में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लगभग 193 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुल 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी में 46 राजस्व स्टॉफ आवास एवं पृथ्वीपुर में 29 राजस्व स्टॉफ आवासों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय निवाड़ी के 100 बिस्तरीय भवन उन्नयन, ग्राम जेवरा ब्लॉक पृथ्वीपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, ब्लॉक पृथ्वीपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य भवन, ग्राम सेंंदरी ब्लॉक निवाड़ी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।

भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  • मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
  • रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा
  • किसानों का कल्याण सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme