Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं को दी बधाई, यामिनी मौर्य को बताया बेटियों की प्रेरणा

Posted on August 1, 2026August 1, 2026 by admin

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियां खेलों में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य द्वारा महिलाओं की 57 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यामिनी मौर्य की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय यामिनी के कोच दीपक कुमार के मार्गदर्शन और समर्पित प्रशिक्षण को भी दिया तथा उन्हें और पूरी प्रशिक्षक टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा द्वारा रजत पदक और यशवीर सिंह द्वारा कांस्य पदक जीतने पर भी शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही डेकाथलॉन स्पर्धा में तेजस्विन शंकर के कांस्य पदक को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता है। इन उपलब्धियों से भारत का मान-सम्मान विश्व स्तर पर और अधिक बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एशियन गेम्स: मुक्केबाजी में लवलीना और तीरंदाजी में महिला टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीते स्वर्ण पदक
  • गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी
  • रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
  • एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme