Skip to content
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
Menu

चाइना ओपन बैडमिंटन: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Posted on July 22, 2026July 22, 2026 by admin

चीन के चांगझोउ में खेले जा रहे चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए अच्छी खबर आई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

महिला एकल के पहले दौर में पीवी सिंधु ने भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को कड़े मुकाबले में 21-14, 9-21, 21-10 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में आयुष शेट्टी ने विश्व के 11वें नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

वहीं, एक अन्य पुरुष एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जापान के युशी तनाका को 22-20, 15-21, 21-14 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया।

हालांकि, पुरुष युगल में भारत के एम. आर. अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुनन की जोड़ी को चीन के वांग चांग और लियांग वेइकेंग ने 21-16, 21-7 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

मिश्रित युगल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे की जोड़ी चीन के फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग से 9-21, 16-21 से हार गई। वहीं, तनिषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी भी चीन की जोड़ी के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
  • रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
  • रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 22 जुलाई 2026
  • ‘विकसित भारत’ जनआंदोलन बने, युवा निभाएं आधार की भूमिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • चाइना ओपन बैडमिंटन: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
©2026 | Design: Newspaperly WordPress Theme

Website security powered by MilesWeb