Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की लंबी छलांग, दूसरे स्थान पर पहुंचे; बल्लेबाजी के टॉप-10 में तीन भारतीय शामिल

Posted on November 25, 2026 by admin

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ताजा आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाए थे, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। वह अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क इन दोनों गेंदबाजों पर 25 अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि शुभमन गिल तीन पायदान चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पांच स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए नौवां स्थान हासिल किया है। इस तरह टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में तीन भारतीय शामिल हो गए हैं।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 68 रनों की पारी खेलने के बाद एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और जो रूट टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत सबसे बड़ा और सबसे सशक्त लोकतांत्रिक देश है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में अगले दो साल में होंगे 55 चिकित्सा महाविद्यालय* : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 25,950 के पार
  • आज मनाया जा रहा है संविधान दिवस, 23 भाषाओं में प्रस्तावना पढ़ने की पहल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme