Skip to content
खबर हर तरफ की
Menu
  • होम
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • छत्तीसगढ
  • खेल
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • स्वस्थ
  • मनोरंजन
Menu

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

Posted on August 3, 2026August 3, 2026 by admin

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरोधार्य किया उप-चुनाव का परिणाम
विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक सफलता

3 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जबकि, बीजेपी चुनाव हार गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परिणाम को शिरोधार्य किया है। उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। भविष्य में बीजेपी और ताकत से चुनाव लड़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अगस्त को चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से कहा कि दतिया विधानसभा सीट पहले कांग्रेस के पास थी। इस उपचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,700 अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उपचुनाव का जनादेश हम शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनावों में हम और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।

Recent Posts

  • रायपुर : राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
  • हितग्राही को हक की सौ प्रतिशत राशि मिले, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासन में ही संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • युवाओं की भागीदारी से 9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • रायपुर : दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • Uncategorized
  • खेल
  • छत्तीसगढ
  • मध्य प्रदेश टुडे
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • व्यापार
  • स्वस्थ
©2026 खबर हर तरफ की | Design: Newspaperly WordPress Theme